Trending

Operation Sindoor: आतंकवाद पर निर्णायक प्रहार

Operation Sindoor: A Decisive Strike Against Terrorism

दिल्ली/प्रतिनिधी : नई दिल्ली में आयोजित शौर्य कार्यक्रम में रक्षा मंत्री Rajnath Singh ने ऑपरेशन सिंदूर को आतंकवाद के खिलाफ मोदी सरकार के दृढ़ संकल्प का प्रतीक बताया। उन्होंने कहा कि भारतीय सशस्त्र बलों ने इस अभियान में अद्वितीय साहस और पराक्रम का प्रदर्शन कर देश के सैन्य इतिहास में एक स्वर्णिम अध्याय जोड़ा है। गौरतलब है कि पिछले वर्ष 22 अप्रैल को हुए पहलगाम आतंकी हमले के जवाब में भारत ने 7 मई को ऑपरेशन सिंदूर शुरू किया था।

यह भी पढ़िएः
बंगाल से तमिलनाडु तक, कल तय होगी सत्ता की तस्वीर
https://tv1india.com/?p=30710

इस अभियान के तहत पाकिस्तान नियंत्रित क्षेत्रों में मौजूद आतंकी ठिकानों को निशाना बनाया गया। चार दिनों तक चली सैन्य कार्रवाई के बाद 10 मई को दोनों पक्षों के बीच सैन्य गतिविधियां रोकने पर सहमति बनी। कार्यक्रम में प्रमुख रक्षा अध्यक्ष Anil Chauhan सहित कई वरिष्ठ सैन्य और सरकारी अधिकारी मौजूद रहे।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker