Trending
बंगाल से तमिलनाडु तक, कल तय होगी सत्ता की तस्वीर
From Bengal to Tamil Nadu: The Political Landscape to Be Decided Tomorrow
विशेष/प्रतिनिधी : पश्चिम बंगाल, केरल, तमिलनाडु, असम और केंद्र शासित प्रदेश पुद्दुचेरी में हुए विधानसभा चुनावों की मतगणना कल सुबह से शुरू होगी। इन राज्यों में हुए मतदान के बाद अब सभी राजनीतिक दलों और जनता की नजरें चुनाव परिणामों पर टिकी हैं। असम की 126 सीटों, केरल की 140 सीटों और पुद्दुचेरी की 30 सीटों के लिए 9 अप्रैल को मतदान कराया गया था। वहीं तमिलनाडु की 234 विधानसभा सीटों के लिए 23 अप्रैल को वोट डाले गए थे।
यह भी पढ़िएः Trump’s Decision: जर्मनी से घटेगी अमेरिकी सेना https://tv1india.com/?p=30706
पश्चिम बंगाल की 293 सीटों पर दो चरणों में 23 और 29 अप्रैल को मतदान संपन्न हुआ था। चुनाव आयोग ने मतगणना की सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं और सुरक्षा व्यवस्था भी कड़ी कर दी गई है। इन चुनाव परिणामों से कई राज्यों में सत्ता परिवर्तन या मौजूदा सरकारों की वापसी की तस्वीर साफ हो जाएगी।



