Trending
Mahalakshmi Saras मेले का आज भव्य शुभारंभ
Grand Inauguration of Mahalakshmi Saras Fair Today
मुंबई/प्रतिनिधी : मुंबई के बांद्रा-कुर्ला कॉम्प्लेक्स स्थित एमएमआरडीए ग्राउंड में आज “महालक्ष्मी सरस सेल्स एंड एग्ज़िबिशन 2026” का उद्घाटन महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री Devendra Fadnavis ने किया। इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री Eknath Shinde, उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार, ग्रामीण विकास एवं पंचायत राज मंत्री जयकुमार गोर और राज्य मंत्री योगेश कदम उपस्थित रहे।
इस प्रदर्शनी का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों के स्वयं सहायता समूहों द्वारा तैयार उत्पादों को बड़ा बाजार उपलब्ध कराना और महिला उद्यमियों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाना है। “लोकल टू ग्लोबल” की थीम पर आयोजित यह प्रदर्शनी 14 मई तक आम नागरिकों के लिए खुली रहेगी।यह भी पढ़िएः Maharashtra: ‘मिसिंग लिंक’ बनेगा विकास की रफ्तार https://tv1india.com/?p=30695
प्रदर्शनी में कुल 500 स्टॉल लगाए गए हैं, जिनमें महाराष्ट्र सहित देश के विभिन्न राज्यों से आए महिला समूह, महिला किसान उत्पादक कंपनियां और नवाचार आधारित महिला उद्यम शामिल हैं। यहां हस्तशिल्प, खाद्य उत्पादों और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आकर्षण रहेगा।


