
Kharghar हिंदू सम्मेलन में सनातन का संदेश
The Message of Sanatan at the Kharghar Hindu Conference
नवी मुंबई, प्रतिनिधिः Kharghar में आज विशाल हिंदू सम्मेलन देखने लायक रहा. सम्मेलन के आकर्षण से पूरा परिसर भगवामय माहौल में रंग दिया। इससे पहले भव्य कलश यात्रा निकाली गयी. इसमें सैकड़ों महिलाओं ने हिस्सा लिया. सभी महिलाएं शीश पर कलश धारण की थी और उन्होंने नातन संस्कृति के जागरण का संदेश दिया।
यह विशाल हिंदू सम्मेलन सकल हिंदू समाज सेक्टर-19 Kharghar के सौजन्य से आयोजित किया गया था. कार्यक्रम में श्रद्धालुओं और हिंदू समाज के लोगों की भारी भीड़ देखने को मिली। सम्मेलन के दौरान चिन्मय मिशन के ब्रह्मचारी समर्थ चैतन्य महाराज और संघ पदाधिकारी जीवानंद झा ने अपने व्याख्यानों के माध्यम से सनातन संस्कृति, हिंदू धर्म और हिंदू सम्मेलन की आवश्यकता पर विस्तार से प्रबोधन किया।
ब्रह्मचारी समर्थ चैतन्य महाराज का व्याख्यान
वक्ताओं ने अपने संबोधन में कहा कि आज के समय में सनातनियों को एकजुट होकर अपनी धार्मिक परंपराओं और संस्कृति को आगे बढ़ाने की आवश्यकता है। साथ ही समाज में फैलाई जा रही भ्रांतियों और धार्मिक बुराइयों के प्रति लोगों को जागरूक रहने का आह्वान भी किया गया। कार्यक्रम में स्थानीय जनप्रतिनिधियों और सामाजिक कार्यकर्ताओं की भी मौजूदगी रही।
इस दौरान नगरसेविका परेशा बृजेश पाटिल, नगरसेवक मधुशेठ पाटिल, नगरसेविका अनिता पाटिल सहित आयोजन समिति अध्यक्ष बृजेश पटेल, उपाध्यक्ष बीना गोगरी और कोषाध्यक्ष शैलेश पटेल मौजूद रहे। इसके अलावा सलाहकार पुनित गोयल, भावेश अंकोलिया, समता मोदी, स्मिता आचार्य, सारंग मोदी, नरसिंह भाई पटेल, हंसमुख दड़गड़ा, पंकज पटेल, संजय पटेल और सूरज पाटिल समेत बड़ी संख्या में लोग कार्यक्रम में शामिल हुए।



