Monsoon Preparedness पर प्रशासन को सख्त निर्देश
Strict Directives Issued to NMMC Regarding Monsoon Preparedness
नवी मुंबई/सान्वी देशपांडे : नवी मुंबई महानगरपालिका के सदन में मानसून पूर्व तैयारियों को लेकर व्यापक चर्चा हुई। सदन के नेता सागर नाइक ने प्रशासन से शहर में जलभराव रोकने के लिए ठोस कदम उठाने की मांग की। उन्होंने कहा कि पिछले वर्ष जिन क्षेत्रों में पानी जमा हुआ था, उसकी विस्तृत रिपोर्ट सदन के सामने पेश की जाए और मई महीने में संबंधित स्थानों का निरीक्षण भी किया जाए।
सागर नाइक ने इंजीनियरिंग विभाग, वेस्ट मैनेजमेंट विभाग और प्रशासनिक अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि मानसून से पहले सभी नालों और ड्रेनेज सिस्टम की सफाई पूरी होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि सफाई के बाद कचरे के ढेर कई दिनों तक पड़े रहते हैं, जिससे बदबू फैलती है और नागरिकों को परेशानी होती है। इसलिए कचरा तुरंत उठाने की व्यवस्था की जाए।
उन्होंने यह भी कहा कि शहर के लो-लाइन क्षेत्रों में हर साल जलभराव की समस्या सामने आती है, जिससे नागरिकों को भारी परेशानी होती है। सदन में पंपिंग स्टेशन, अतिरिक्त पंपों की व्यवस्था और सफाई कार्य की प्रगति रिपोर्ट पेश करने की मांग की गई।
APMC-तुर्भे में जलजमाव पर गरजे रामचंद्र घरत https://tv1india.com/?p=30480
सागर नाइक ने होल्डिंग पॉइंट्स और मैंग्रोव क्षेत्रों का भी मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि कई क्षेत्रों में मैंग्रोव बढ़ने से सफाई कार्य प्रभावित हो रहा है, जिसके समाधान के लिए विशेष प्रस्ताव लाया जाएगा। साथ ही निजी नालों की सफाई को लेकर भी प्रशासन को अधिकारों का उपयोग करने का सुझाव दिया गया।
English Medium: NMMC च्या मराठी शाळांमध्ये इंग्रजीचे वारे, नेमका फायदा कोणाचा ! https://youtu.be/5qxkIZfkxIk?si=etu1_mCnO0i6AMjF



