Trending

PMC जनरल बॉडी में कई अहम प्रस्ताव मंजूर

Several Key Proposals Approved at Panvel Municipal Corporation's General Body Meeting

पनवेल/तुषार पाटील : पनवेल महानगरपालिका की जनरल बॉडी मीटिंग 24 अप्रैल को आद्य क्रांतिवीर वासुदेव बलवंत फड़के थिएटर में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता मेयर नितिन पाटिल ने की। इस दौरान डेप्युटी मेयर प्रमिला पाटिल, कमिश्नर मंगेश चितले, एडिशनल कमिश्नर गणेश शेटे और म्युनिसिपल सेक्रेटरी नानासाहेब कामठे सहित कई अधिकारी और नगरसेवक मौजूद रहे।

बैठक में शहर के विकास और बुनियादी सुविधाओं से जुड़े कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर चर्चा कर मंजूरी दी गई। मनपा द्वारा आगामी तीन वर्षों तक जयंती समारोह, त्योहारों और विभिन्न कार्यक्रमों के लिए आकर्षक इलेक्ट्रिक लाइटिंग किराए पर उपलब्ध कराने के प्रस्ताव को स्वीकृति मिली। इसके अलावा न्यू पनवेल ईस्ट के सेक्टर-1, रोड नंबर-4 में वर्षा जल निकासी के लिए रेन गटर निर्माण को भी मंजूरी दी गई।

सभा में शहर के विभिन्न हिस्सों में पौधारोपण, रखरखाव और हरित विकास योजनाओं को भी हरी झंडी दी गई। वहीं खारघर सेक्टर-36 में सड़क रीसरफेसिंग कार्य को मंजूरी प्रदान की गई। बंदर रोड स्थित एसटीपी सेंटर की मशीनरी और भवन मरम्मत के प्रस्ताव को भी स्वीकृति मिली। हालांकि अवैध निर्माण हटाने के लिए टेंडर जारी करने का विषय फिलहाल टाल दिया गया।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker