Trending

Navi Mumbai : जल संकट का खतरा, प्रशासन ने जारी की चेतावनी

Threat of Water Crisis Looms Over Navi Mumbai; Administration Issues Warning

नवी मुंबई/सान्वी देशपांडे : नवी मुंबई महानगरपालिका (NMMC) क्षेत्र को पानी सप्लाई करने वाले मोरबे डैम में पानी का स्तर लगातार घट रहा है। मनपा आयुक्त Dr. कैलाश शिंदे ने शुक्रवार को हुई आम सभा में बताया कि डैम में फिलहाल केवल 43 प्रतिशत पानी बचा है, जो मौजूदा उपयोग के हिसाब से करीब 103 दिनों तक यानी 7 अगस्त 2026 तक ही पर्याप्त रहेगा।

आयुक्त के अनुसार मोरबे डैम की कुल जल भंडारण क्षमता 190.890 मिलियन क्यूबिक मीटर है, जिसमें से अभी 82.557 मिलियन क्यूबिक मीटर पानी उपलब्ध है। एक महीने का रिजर्व स्टॉक अलग रखने के बाद केवल 27 प्रतिशत पानी ही उपयोग के लिए बचता है।

मौसम विभाग ने इस वर्ष औसत से कम बारिश होने की संभावना जताई है। अल नीनो प्रभाव के कारण बारिश 92 से 94 प्रतिशत तक रहने का अनुमान है। डैम को पूरी क्षमता तक भरने के लिए लगभग 3500 से 3600 मिमी बारिश जरूरी होती है, जबकि इस साल करीब 3300 मिमी बारिश का अनुमान लगाया गया है।

मनपा प्रशासन ने नागरिकों से पानी बचाने की अपील करते हुए गाड़ी धोने में पानी का उपयोग न करने और पानी की टंकियों को ओवरफ्लो होने से रोकने की सलाह दी है। साथ ही अगले 10 से 15 दिनों में बारिश की स्थिति का आकलन कर पानी कटौती पर फैसला लिया जा सकता है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker