Trending

Mumbai-Pune Expressway 3 घंटे के लिए रहेगा बंद

Mumbai-Pune Expressway to Remain Closed for 3 Hours

नवी मुंबई/सान्वी देशपांडे : मुंबई-पुणे को जोड़ने वाले यशवंतराव चव्हाण मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे पर ट्रैफिक व्यवस्था में अस्थायी बदलाव किया गया है। महाराष्ट्र स्टेट रोड डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन (MSRDC) द्वारा डोंगरगांव और कुसगांव के बीच बनाए जा रहे नए ब्रिज के शटरिंग और पेंटिंग कार्य के चलते एक्सप्रेसवे पर कुछ समय के लिए यातायात बंद रहेगा।

प्रशासन द्वारा जारी जानकारी के अनुसार, मुंबई की ओर जाने वाला ट्रैफिक कल दोपहर 12 बजे से 3 बजे तक पूरी तरह बंद रहेगा। इस दौरान मुंबई जाने वाले वाहनों को किवले-देहू रोड-तलेगांव मार्ग से डायवर्ट किया जाएगा। वहीं, पुणे की ओर जाने वाला ट्रैफिक परसों दोपहर 12 बजे से 3 बजे तक बंद रहेगा। पुणे जाने वाले वाहनों को नेशनल हाईवे-48 और कुसगांव टोल प्लाजा के रास्ते भेजा जाएगा।

प्रशासन ने वाहन चालकों से अपील की है कि वे यात्रा से पहले अपने रूट की सही योजना बनाएं और वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करें, ताकि ट्रैफिक जाम और देरी से बचा जा सके। किसी भी आपात स्थिति या सहायता के लिए हाईवे पुलिस हेल्पलाइन नंबर 98 33 49 83 34 पर संपर्क करने की सलाह दी गई है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker