Trending

Maharashtra में बांग्लादेशी वोटरों की एंट्री?

Entry of Bangladeshi Voters in Maharashtra ?

मुंबई/प्रतिनिधि : मुंबई में आयोजित एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में बीजेपी नेता और पूर्व सांसद किरीट सोमैया ने महाराष्ट्र में बड़ी संख्या में बांग्लादेशी नागरिकों को फर्जी दस्तावेजों के आधार पर वोटर सूची में शामिल किए जाने का गंभीर आरोप लगाया। उन्होंने बताया कि इस मामले को लेकर उन्होंने दिल्ली और मुंबई में चुनाव आयोग के अधिकारियों से मुलाकात कर विस्तृत शिकायत और संबंधित सबूत सौंपे हैं।सोमैया का दावा है कि राज्य के करीब 30 विधानसभा क्षेत्रों में संदिग्ध तरीके से वोटर रजिस्ट्रेशन किए गए हैं।

इनमें धुले, मालेगांव, मुंब्रा, छत्रपति संभाजीनगर पूर्व, अकोला पश्चिम, अमरावती, मालवाणी, सिलोड, भिवंडी, रावेर और चिखली जैसे क्षेत्र शामिल हैं। प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान विधायक अनूप अग्रवाल ने धुले शहर विधानसभा क्षेत्र से जुड़े कुछ दस्तावेज और कथित सबूत मीडिया के सामने प्रस्तुत किए।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker