Trending

Mandatai Mhatre ने उठाए नवी मुंबई के अहम मुद्दे

MLA Mandatai Mhatre Raises Key Issues Concerning Navi Mumbai

नवी मुंबई/ सान्वी देशपांडे : शहर के विभिन्न नागरिक मुद्दों और विकास कार्यों को लेकर भाजपा विधायक मंदाताई म्हात्रे ने नवी मुंबई महानगरपालिका आयुक्त डॉ. कैलाश शिंदे से मुलाकात कर विस्तृत चर्चा की। इस दौरान उन्होंने बेलापुर में प्रस्तावित सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल और मेडिकल कॉलेज के निर्माण कार्य में तेजी लाने, एन.एम.एम.पी.ए. में कार्यरत प्रोजेक्ट प्रभावित कामगारों को स्थायी सेवा देने तथा पाम बीच मार्ग पर बनाए गए अवैध लोहे के आर्च को हटाने की मांग उठाई। बैठक में शहर के सड़क मरम्मत, जलापूर्ति, स्वच्छता, स्लम पुनर्विकास और लंबित विकास कार्यों पर भी चर्चा हुई। विधायक मंदाताई म्हात्रे ने नागरिकों की समस्याओं का त्वरित समाधान करने की मांग करते हुए प्रशासन से प्रभावी कार्रवाई करने को कहा। आयुक्त डॉ. कैलाश शिंदे ने सभी मुद्दों पर सकारात्मक कदम उठाने का आश्वासन दिया।

मंदाताई म्हात्रे ने युवाओं और खिलाड़ियों के लिए आधुनिक खेल सुविधाएं विकसित करने पर भी जोर दिया। बेलापुर, नेरुल, वाशी और सीबीडी क्षेत्रों में आधुनिक स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स और इनडोर स्पोर्ट्स सुविधाएं विकसित करने की मांग रखी गई, जिससे स्थानीय खिलाड़ियों को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर तक पहुंचने का अवसर मिल सके। इसके अलावा डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर, राष्ट्रमाता जिजाऊ और अहिल्यादेवी होल्कर की पूर्णाकृति प्रतिमाएं स्थापित करने के लिए स्थान उपलब्ध कराने की मांग भी की गई। बैठक में कई भाजपा पदाधिकारी, पूर्व नगरसेवक और स्थानीय नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker