Trending

MLA Vikrant Patil की पहल से सस्ते हुए CIDCO घर

CIDCO Homes Become More Affordable Thanks to MLA Vikrant Patil's Initiative

पनवेल/ सान्वी देशपांडे : पनवेल में आयोजित एक भव्य कार्यक्रम में CIDCO की ‘माई फेवरेट CIDCO हाउस’ योजना के लाभार्थियों ने विधायक विक्रांत पाटिल और कोंकण MHADA के पूर्व चेयरमैन बालासाहेब पाटिल का सार्वजनिक रूप से आभार व्यक्त किया। रॉयल गार्डन लॉन, पनवेल में आयोजित इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में CIDCO हाउस लॉटरी विजेता शामिल हुए और घरों की कीमतों में कमी को लेकर खुशी जाहिर की। प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत CIDCO द्वारा करीब 67 हजार घर बनाए जा रहे हैं, जिनमें से 25 हजार घरों की लॉटरी पहले ही निकाली जा चुकी है। हालांकि, घरों की कीमतें अपेक्षा से अधिक होने के कारण लाभार्थियों में नाराजगी थी। कई लोगों का कहना था कि इन घरों की कीमतें निजी बिल्डरों के प्रोजेक्ट्स से भी ज्यादा थीं, जिससे योजना के आम नागरिकों के लिए होने पर सवाल उठने लगे थे।

इस मुद्दे को गंभीरता से लेते हुए विधायक विक्रांत पाटिल लगातार सरकार और संबंधित विभागों के साथ फॉलो-अप करते रहे। उन्होंने विधानसभा के शीतकालीन सत्र में भी यह मुद्दा उठाया। इसके बाद शहरी विकास मंत्री एकनाथ शिंदे ने विशेष बैठक आयोजित की, जिसमें CIDCO अधिकारियों के रवैये और बोर्ड प्रस्तावों के उल्लंघन का मुद्दा सामने आया। लगातार प्रयासों के बाद CIDCO घरों की कीमतों में 10 प्रतिशत कटौती का फैसला लिया गया। इस निर्णय से हजारों परिवारों को आर्थिक राहत मिली है। विधायक विक्रांत पाटिल ने कहा कि जनता के हित और उनके सपनों को पूरा करना ही उनकी प्राथमिकता है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker