Trending

Census 2027 : ऑनलाइन स्व-गणना को बढ़ावा

Census 2027: Promoting Online Self-Enumeration

दिल्ली/प्रतिनिधि : देश में जनगणना 2027 के पहले चरण के दौरान 26 लाख से अधिक परिवारों ने स्व-गणना सुविधा का उपयोग किया है। रजिस्ट्रार जनरल कार्यालय के अनुसार, यह आंकड़ा डिजिटल जनगणना के प्रति लोगों के बढ़ते भरोसे और भागीदारी को दर्शाता है। अधिकारियों का कहना है कि नागरिक ऑनलाइन माध्यम से अपनी जानकारी दर्ज कर राष्ट्र निर्माण की प्रक्रिया में सक्रिय योगदान दे रहे हैं। फिलहाल यह सुविधा देश के कई राज्यों में जारी है, जबकि कुछ राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में मकान सूचीकरण और आवास संबंधी विवरण जुटाने का कार्य भी शुरू हो चुका है।

सरकार का उद्देश्य जनगणना प्रक्रिया को अधिक पारदर्शी, तेज और तकनीक आधारित बनाना है। जनगणना का दूसरा चरण, यानी जनसंख्या गणना, अगले वर्ष फरवरी से शुरू किया जाएगा। इसमें देशभर की आबादी से जुड़े विस्तृत आंकड़े एकत्र किए जाएंगे।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker