Operation Sindoor: सेना के शौर्य को देश का सलाम
Operation Sindoor: The Nation Salutes the Army's Valor

दिल्ली/प्रतिनिधि : पहलगाम में हुए भीषण आतंकी हमले की पहली बरसी पर आज पूरा देश 26 निर्दोष लोगों को श्रद्धांजलि दे रहा है। पिछले वर्ष हुए इस हमले में अधिकांश पर्यटक मारे गए थे, जिससे देशभर में आक्रोश और शोक की लहर फैल गई थी। इस हमले की अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी कड़ी निंदा हुई थी। भारतीय सेना ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक भावुक संदेश साझा करते हुए आतंकवादियों को चेतावनी दी कि जब मानवता की सीमाएं पार होती हैं, तो जवाब निर्णायक होता है।
हमले के जवाब में भारतीय सशस्त्र बलों ने 6 और 7 मई की रात ‘ऑपरेशन सिंदूर’ शुरू किया था, जिसे आतंकवाद के खिलाफ सबसे बड़े अभियानों में गिना गया। लगातार अभियान और खुफिया कार्रवाई के बाद 28 जुलाई को ‘ऑपरेशन महादेव’ के तहत तीन आतंकवादियों को मार गिराया गया। यह अभियान भारतीय सेना के साहस और राष्ट्र सुरक्षा के प्रति उनकी प्रतिबद्धता का प्रतीक बना।



