Hormuz Crisis संकट पर राजनाथ सिंह की चेतावनी
Rajnath Singh's Warning on the Hormuz Crisis

विशेष/प्रतिनिधि : भारत के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह जर्मनी के तीन दिवसीय दौरे पर हैं, जहां उन्होंने वैश्विक सुरक्षा हालात पर अहम टिप्पणी की। मंगलवार को उन्होंने पश्चिमी एशिया में जारी संघर्ष के संदर्भ में कहा कि होर्मुज जलडमरूमध्य में व्यवधान कोई दूर की आशंका नहीं, बल्कि एक कड़वी सच्चाई है, जिसका भारत की सुरक्षा और आर्थिक स्थिरता पर सीधा प्रभाव पड़ सकता है। दौरे के पहले दिन रक्षा मंत्री ने जर्मनी की रक्षा एवं सुरक्षा संबंधी संसदीय स्थायी समिति को संबोधित करते हुए कहा कि दुनिया तेजी से बदलते सुरक्षा खतरों का सामना कर रही है।
तकनीकी बदलावों ने युद्ध और सुरक्षा की प्रकृति को और जटिल बना दिया है। उन्होंने बदलते वैश्विक परिदृश्य के अनुरूप नई रणनीति अपनाने पर जोर दिया और भारत-जर्मनी के बीच रक्षा औद्योगिक सहयोग बढ़ाने की वकालत की, जिससे दोनों देशों की क्षमताएं मजबूत हो सकें।



