Trending
Pahalgam Attack की बरसी पर श्रद्धांजलि
Tributes on the Anniversary of the Pahalgam Attack

दिल्ली/प्रतिनिधि : उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पहलगाम आतंकी हमले की पहली बरसी पर पीड़ितों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। उपराष्ट्रपति ने इसे जघन्य और कायरतापूर्ण हमला बताते हुए कहा कि निर्दोष लोगों की स्मृति देश की सामूहिक चेतना में हमेशा जीवित रहेगी। उन्होंने दोहराया कि भारत पीड़ित परिवारों के साथ मजबूती से खड़ा है और आतंकवाद के खिलाफ उसका संकल्प अडिग है।
प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत आतंकवाद के सामने कभी नहीं झुकेगा और दोषियों के मंसूबे कभी कामयाब नहीं होंगे। उन्होंने पीड़ितों को याद करते हुए शोक संतप्त परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और गृह मंत्री अमित शाह ने भी श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि देश आतंकवाद के खिलाफ सख्त और निर्णायक कार्रवाई जारी रखेगा।



