कैंसर मरीजों के लिए शकुंतला फाउंडेशन की मदद
Sachin Patil Initiative: Shakuntala Foundation Provides Aid to Cancer Patients”
सीएल गुप्ता/मुंबई : कहते हैं कि जरूरतमंदों की सेवा ही सच्ची ईश्वर सेवा है. आज शकुंतला फाउंडेशन ने इसकी मिसाल कायम करते हुए मुंबई के टाटा कैंसर अस्पताल के मरीजों को मुफ्त भोजन वितरण किया गया. फाउंडेशन के अध्यक्ष सचिन पाटिल ने कहा कि स्वर्गीय मां शकुंतला पाटिल की स्मृति में यह उपक्रम चलाया गया और 520 से अधिक मरीजों-उनके परिजनों एवं अन्य जरूरतमंदों को सेवाएं प्रदान की गयी. इस अवसर पर समाजसेविका प्रिती पाटिल, बालकृष्ण खोपड़े समेत फाऊंडेशन के कई सदस्य मौजूद रहे.
520 मरीजों को मदद, मां की स्मृति में सेवा
गौरतलब है कि मुंबई के टाटा मेमोरियल कैंसर अस्पताल में हर दिन सैकड़ों मरीज आते हैं. उपचार के लिए उन्हें कई दिनों तक यहां ठहरना पड़ता है, ऐसे में मरीज और उनके परिजनों रहने और खाने की काफी दिक्कतें होती हैं. शकुंतला फाउंडेशन की ओर से आज ऐसे ही लोगों को भोजन सामग्री बांटकर उन्हें मदद की गयी. फाउंडेशन के संस्थापक अध्यक्ष सचिन पाटिल एवं समाजसेविका प्रिती पाटिल ने इसे जरूरतमंद लोगों की सेवा बताया. उन्होंने कहा कि यह उपक्रम मां शकुंतला पाटिल की स्मृति को उजाला देने और मदद के जरिए मानवसेवा का एक प्रयास है.



