गोरखपुर में कूड़े का पहाड़ बना ईको पार्क

Gorakhpur: Garbage Mountain at Rapti River Turns Eco Park into Dump Yard

गोरखपुरःपीबीः  यूपी के गोरखपुर में राप्ती नदी के किनारे स्थित एकला बंधा आज बदलाव की मिसाल बन गया है। कभी यहां कूड़े का विशाल ढेर था, जिससे दुर्गंध, वायु प्रदूषण और मीथेन गैस के कारण आग लगने जैसी समस्याएं पैदा होती थीं। नगर आयुक्त गौरव सिंह सोगरवाल एवं डॉ. मंगलेश श्रीवास्तव ने बताया कि कूड़े की यह स्थिति आसपास रहने वाले लोगों के स्वास्थ्य के लिए भी खतरा बन गई थी। लेकिन मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के विजन और नगर निगम के प्रयासों से इस क्षेत्र की तस्वीर पूरी तरह बदल गई है।
दशकों से जमा लिगेसी वेस्ट का वैज्ञानिक तरीके से निस्तारण किया गया और उसी स्थान पर एक सुंदर ईको पार्क विकसित किया गया। अब यह जगह लोगों के लिए आकर्षण का नया केंद्र बन गई है।

41.50 करोड़ के खर्च से बदला वातावरण

नगर आयुक्त गौरव सिंह सोगरवाल के अनुसार, इस पूरी परियोजना पर 41.50 करोड़ रुपये खर्च हुए हैं। इसमें कूड़े के निस्तारण पर 9 करोड़, ईको पार्क निर्माण पर 4.50 करोड़ और फोरलेन सड़क निर्माण पर 28 करोड़ रुपये खर्च किए गए। ईको पार्क के सामने की सड़क को भी फोरलेन बनाया गया है, जिससे आवागमन आसान हो गया है। यह परियोजना 23 अप्रैल को लोकार्पित की जाएगी और शहर के विकास में एक नई पहचान जोड़ेगी। 
Show More

Leave a Reply

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker