मुंबई में तेज़ हवाओं संग बारिश का अलर्ट
Mumbai On Yellow Alert: Light Rain And Gusty Winds Likely
मुंबई, प्रतिनिधिः मौसम विभाग ने मुंबई उपनगरों समेत ठाणे, पालघर और रायगढ़ में तेज़ हवाओं के साथ हल्की बारिश की संभावना जताई है. और मुंबई के लिए येलो अलर्ट जारी किया है. मौसम विभाग के अनुसार मुंबई उपनगर, पालघर, रायगढ़ और ठाणे जिले के कुछ इलाकों में आज तेज़ हवाओं के साथ हल्की बारिश, गरज-चमक और बिजली कड़कने की संभावना है। नागरिकों को होने वाली मुश्किलों से बचाने के लिए मौसम विभाग ने मुंबई के लिए येलो अलर्ट जारी करते हुए नागरिकों से सतर्क रहने की अपील की है.
मंगलवार की सुबह मुंबई समेत नवी मुंबई के कई ठिकानों पर बारिश हुई. जिससे मौसम खुशगवार हो गया. वहीं कई ठिकानों पर आसमान में बादल दिखाई दिए. मौसम विभाग ने कहा है कि आगामी 24 घंटों में मुंबई उपनगर, पालघर, रायगढ़ और ठाणे जिले के कुछ इलाकों में आज तेज़ हवाओं के साथ हल्की बारिश, गरज-चमक और बिजली कड़कने की संभावना है।



