Trending

Amravati Case पर आयोग की कड़ी कार्रवाई

Commission Takes Strict Action on Amravati Case

अमरावती/प्रतिनिधि : नेशनल कमीशन फॉर विमेन ने पार्थवाड़ा में सामने आए नाबालिग यौन शोषण मामले का संज्ञान लेते हुए सख्त कदम उठाए हैं। आयोग की अध्यक्ष विजया रहाटकर ने मामले की प्रगति की समीक्षा के लिए उच्चस्तरीय बैठक बुलाई। आरोप है कि नाबालिग लड़कियों के अश्लील फोटो और वीडियो बनाकर उन्हें ऑनलाइन प्रसारित किया गया। आयोग ने कहा कि यह मामला टेक्नोलॉजी के दुरुपयोग और आपत्तिजनक कंटेंट के तेजी से प्रसार को उजागर करता है, जिससे पीड़ितों की सुरक्षा और गरिमा पर गंभीर सवाल खड़े होते हैं।

आयोग ने संबंधित अधिकारियों को फोरेंसिक जांच तेज करने और हर पांच दिन में प्रगति रिपोर्ट देने के निर्देश दिए हैं। साथ ही Maharashtra Cyber Department के साथ समन्वय कर सभी आपत्तिजनक सामग्री हटाने को कहा गया है। मामले में अब तक 8 आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है, जबकि SIT जांच जारी है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker