
Trending
Commercial License रिन्यूअल की डेडलाइन बढ़ी
Deadline for Commercial License Renewal Extended
नवी मुंबई/सान्वी देशपांडे : मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के अनुरोध पर केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने कमर्शियल वाहनों के लाइसेंस रिन्यूअल की डेडलाइन अक्टूबर के आखिर तक बढ़ा दी है। यह फैसला ऑटोमैटिक टेस्टिंग स्टेशन (ATS) सिस्टम में हो रही देरी को देखते हुए लिया गया है, जिससे बड़ी संख्या में वाहन मालिक समय पर रिन्यूअल नहीं कर पा रहे थे। केंद्रीय राज्य मंत्री मुरलीधर मोहोल ने यह मुद्दा गडकरी और मुख्यमंत्री फडणवीस के सामने उठाया था।
इसके बाद मुख्यमंत्री ने केंद्र सरकार से तुरंत हस्तक्षेप कर समय सीमा बढ़ाने का आग्रह किया। इस निर्णय से राज्य के लगभग 15 लाख ट्रांसपोर्ट पेशेवरों को राहत मिली है, जिनमें ऑटो-रिक्शा, टेम्पो और स्कूल बस संचालक शामिल हैं। सरकार के इस कदम से परिवहन क्षेत्र में कामकाज सुचारू होने की उम्मीद जताई जा रही है।


