Major Cabinet Decision: मरीन बीमा पूल को मंजूरी
Major Cabinet Decision: Marine Insurance Pool Approved

दिल्ली/प्रतिनिधि : नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय कैबिनेट ने महत्वपूर्ण फैसले लेते हुए 12,980 करोड़ रुपये की सॉवरेन गारंटी के साथ “इंडिया मरीन इंश्योरेंस पूल (BMI पूल)” बनाने को मंज़ूरी दी है। अश्विनी वैष्णव ने बताया कि यह पहल वैश्विक और जियोपॉलिटिकल अस्थिरता के बीच समुद्री बीमा की निरंतर उपलब्धता सुनिश्चित करेगी और विदेशी बीमा पर निर्भरता कम करेगी। यह पूल जहाजों, कार्गो, मशीनरी, युद्ध जोखिम और सुरक्षा से जुड़े सभी समुद्री जोखिमों को कवर करेगा।
कैबिनेट ने प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तीसरे चरण को मार्च 2028 तक बढ़ाने की मंजूरी भी दी, जिसकी संशोधित लागत 83,977 करोड़ रुपये होगी। इसके तहत ग्रामीण क्षेत्रों को बाजार, स्कूल और अस्पतालों से जोड़ा जाएगा। इसके अलावा, कर्मचारियों और पेंशनर्स के लिए महंगाई भत्ता और राहत में 2% की बढ़ोतरी को भी मंजूरी दी गई है, जिससे लाखों लोगों को राहत मिलेगी।


