Women Reservation पर भाजपा-कांग्रेस आमने-सामने
BJP and Congress Face Off Over Women's Reservation

दिल्ली/प्रतिनिधि : महिला आरक्षण बिल को लेकर राजनीतिक बयानबाज़ी तेज हो गई है। भाजपा ने कांग्रेस नेता Priyanka Gandhi द्वारा की गई आलोचना पर कड़ा जवाब देते हुए उनकी निंदा की है। भाजपा नेता Ravi Shankar Prasad और Smriti Irani ने संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कांग्रेस पर निशाना साधा। रविशंकर प्रसाद ने कहा कि बिना चुनाव क्षेत्रों के डिलिमिटेशन के लोकसभा और विधानसभा में सीटों का पुनर्गठन संभव नहीं है। उन्होंने सुझाव दिया कि जनगणना में देरी को देखते हुए 2011 की जनगणना के आधार पर डिलिमिटेशन किया जा सकता है।
वहीं, स्मृति ईरानी ने कांग्रेस पर महिलाओं की उम्मीदों को तोड़ने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि एनडीए सरकार ने पहला जेंडर बजट पेश किया था। साथ ही उन्होंने दावा किया कि कांग्रेस शासन में करोड़ों महिलाओं को बैंक खाते और शौचालय जैसी बुनियादी सुविधाएं नहीं मिल पाईं।


