Trending

Parliament Session अनिश्चितकाल के लिए स्थगित

Parliament Session Adjourned Sine Die

दिल्ली/प्रतिनिधि : संसद का विशेष सत्र और बजट सत्र आज अनिश्चित काल के लिए स्थगित कर दिया गया। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने सदन में कार्यवाही का विवरण प्रस्तुत करते हुए बताया कि सत्र के दौरान 93 प्रतिशत कामकाज पूरा हुआ। लोकसभा की कुल 31 बैठकें हुईं, जिनमें 12 सरकारी विधेयक पेश किए गए और 9 विधेयक पारित हुए। इनमें वित्त विधेयक 2026 सहित कई महत्वपूर्ण संशोधन विधेयक शामिल हैं।

राज्यसभा के सभापति एवं उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन ने बताया कि उच्च सदन ने 157 घंटे से अधिक कार्य करते हुए 110 प्रतिशत उत्पादकता दर्ज की। सत्र के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पश्चिम एशिया संकट और ऊर्जा चुनौतियों पर बयान दिया। वहीं पीयूष गोयल और एस. जयशंकर ने व्यापार और विदेश नीति से जुड़े मुद्दों पर जानकारी दी।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker