Trending

Lebanon Attack : लेबनान हमले पर भारत का कड़ा रुख

India Takes Strong Stance on Attack in Lebanon

विशेष/प्रतिनिधि : लेबनान में संयुक्त राष्ट्र अंतरिम बल (UNIFIL) में तैनात फ्रांसीसी शांति सैनिकों पर हुए हमले की भारत ने कड़ी निंदा की है। विदेश मंत्रालय ने इस घटना को गंभीर बताते हुए लेबनान सरकार से तत्काल जांच करने, दोषियों को न्याय के कटघरे में लाने और जवाबदेही सुनिश्चित करने का आग्रह किया है। मंत्रालय ने कहा कि शांति सैनिकों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए।

भारत ने यह भी याद दिलाया कि उसने United Nations Security Council के प्रस्ताव 2589 का नेतृत्व किया था, जो शांति सैनिकों के खिलाफ अपराधों में जवाबदेही सुनिश्चित करने पर केंद्रित है। भारत ने संयुक्त राष्ट्र परिसरों और कर्मियों की पवित्रता एवं अखंडता बनाए रखने की आवश्यकता दोहराई और सभी पक्षों से अंतरराष्ट्रीय दायित्वों का पालन करने की अपील की। भारत ने हमले में शहीद हुए सैनिकों को श्रद्धांजलि अर्पित की तथा घायल तीन अन्य सैनिकों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker