Trending

उपराष्ट्रपति राधाकृष्णन का आज से श्रीलंका दौरा

Sri Lanka Visit: Vice President Radhakrishnan’s Tour of Sri Lanka

विशेष/प्रतिनिधि : भारत के उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन आज सुबह दो दिवसीय आधिकारिक यात्रा पर श्रीलंका पहुंचेंगे। इस दौरान वे श्रीलंका के राष्ट्रपति अनुरा कुमार दिसानायके से मुलाकात करेंगे तथा प्रधानमंत्री हरिणी अमरसूर्या के साथ द्विपक्षीय मुद्दों पर विस्तृत बातचीत करेंगे। यात्रा के दौरान उपराष्ट्रपति अन्य वरिष्ठ नेताओं और भारतीय प्रवासी समुदाय के प्रतिनिधियों से भी संवाद करेंगे। इस दौरे को भारत और श्रीलंका के बीच रिश्तों को और सुदृढ़ करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

विशेषज्ञों के अनुसार, यह यात्रा ‘पड़ोसी प्रथम’ नीति और हिंद महासागर क्षेत्र में सहयोग को नई गति देगी। साथ ही, दोनों देशों के बीच सांस्कृतिक संबंधों और लोगों के बीच संपर्क को भी मजबूती मिलेगी, जिससे व्यापार, विकास और सुरक्षा के क्षेत्र में सहयोग के नए अवसर खुलेंगे।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker