India-Korea साझेदारी मजबूत करने की पहल
Initiative to Strengthen India-Korea Partnership

दिल्ली/प्रतिनिधि : दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति ली जे म्योंग आज से भारत की राजकीय यात्रा पर रहेंगे। यह उनकी भारत की पहली आधिकारिक यात्रा है, जो दोनों देशों के बीच रणनीतिक साझेदारी को नई दिशा दे सकती है। उनके साथ प्रथम महिला किम हे क्यंग, मंत्रियों, वरिष्ठ अधिकारियों और उद्योग जगत के प्रमुखों का उच्च स्तरीय प्रतिनिधिमंडल भी शामिल है।
इस दौरान राष्ट्रपति ली, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ द्विपक्षीय वार्ता करेंगे, जिसमें जहाज निर्माण, व्यापार, निवेश, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, सेमीकंडक्टर और उभरती प्रौद्योगिकियों जैसे क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने पर चर्चा होगी। दोनों नेता क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर भी विचार-विमर्श करेंगे। प्रधानमंत्री मोदी, राष्ट्रपति के सम्मान में भोज का आयोजन करेंगे। राष्ट्रपति ली, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात करेंगे और विदेश मंत्री एस. जयशंकर से भी शिष्टाचार भेंट करेंगे।


