Trending

West Asia Crisis : रणनीतिक बैठक में बड़े फैसले

West Asia Crisis: Major Decisions Taken at Strategic Meeting

दिल्ली/प्रतिनिधि : नई दिल्ली में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में मंत्रियों के समूह की अहम बैठक आयोजित हुई, जिसमें पश्चिम एशिया की मौजूदा स्थिति की समीक्षा की गई। बैठक में विदेश मंत्री एस. जयशंकर, जेपी नड्डा, हरदीप सिंह पुरी और सर्बानंद सोनोवाल सहित कई केंद्रीय मंत्री शामिल हुए। रक्षा मंत्री ने कहा कि पश्चिम एशिया में हालात अनिश्चित और अस्थिर हैं, इसलिए भारत को हर परिस्थिति के लिए तैयार रहना होगा।

बैठक में ‘भारत समुद्री बीमा पूल’ के गठन को मंजूरी दी गई, जिससे जोखिम भरे समुद्री मार्गों पर भारतीय जहाजों को किफायती बीमा मिलेगा। सरकार ने आश्वस्त किया कि वैश्विक चुनौतियों के बावजूद देश में 60 दिनों से अधिक का ईंधन भंडार उपलब्ध है। साथ ही, विदेशों में रह रहे भारतीयों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने पर भी जोर दिया गया।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker