Trending

नारी शक्ति बिल पर PM मोदी ने मांगी माफी

PM Apologizes for Failure to Pass 'Nari Shakti' Bill

User Rating: Be the first one !

दिल्ली/प्रतिनिधि : नरेंद्र मोदी ने आज राष्ट्र को संबोधित करते हुए कहा कि सरकार के लिए राष्ट्रहित सर्वोपरि है। उन्होंने बताया कि नारी शक्ति वंदन अधिनियम में संशोधन से जुड़ा विधेयक लोकसभा में पारित नहीं हो सका, जिसे लेकर उन्होंने देश की माताओं और बहनों से क्षमा मांगी। प्रधानमंत्री ने कहा कि सरकार ने पूरी निष्ठा से इस विधेयक को पारित कराने का प्रयास किया, लेकिन कुछ राजनीतिक दलों के विरोध के कारण यह संभव नहीं हो पाया। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस, डीएमके, समाजवादी पार्टी और तृणमूल कांग्रेस जैसी पार्टियों ने महिलाओं के अधिकारों की अनदेखी करते हुए इस विधेयक का विरोध किया।

उन्होंने कहा कि महिला आरक्षण आज समय की मांग है और यह देश के हर क्षेत्र—उत्तर, दक्षिण, पूर्व और पश्चिम—में संतुलित सशक्तिकरण सुनिश्चित करने का प्रयास था। प्रधानमंत्री ने विपक्ष के रवैये को महिलाओं की गरिमा और आत्मसम्मान पर आघात बताया। श्री मोदी ने कहा कि जो दल महिला सशक्तिकरण का विरोध कर रहे हैं, वे महिलाओं की शक्ति को कम आंक रहे हैं। उन्होंने विश्वास जताया कि देश की महिलाएं ऐसे राजनीतिक व्यवहार का उचित जवाब देंगी।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker