Noida में इंटरनेशनल बास्केटबॉल कैंप
International Basketball Camp in Noida

नोएडा/प्रतिनिधि : नोएडा स्थित इंडोर स्टेडियम में देश के युवा बास्केटबॉल खिलाड़ियों के लिए चार दिवसीय विशेष प्रशिक्षण कैंप का आयोजन 19 से 22 अप्रैल तक किया जाएगा। इस कैंप का उद्देश्य खिलाड़ियों को अंतरराष्ट्रीय स्तर की तकनीक, फिटनेस और खेल की बारीकियों से परिचित कराना है। कैंप में इंग्लैंड की राष्ट्रीय टीम के हेड कोच क्लाइव कास्टिलो और यूरोपियन टीम में भारत का प्रतिनिधित्व कर चुके उल्लास खिलाड़ियों को प्रशिक्षण देंगे।
उल्लास के अनुसार, इस दौरान प्रतिभागियों को हाई-परफॉर्मेंस ट्रेनिंग, प्रतिस्पर्धी मैच अभ्यास, फिजियोथेरेपी, न्यूट्रिशन गाइडेंस और परफॉर्मेंस एनालिटिक्स जैसी आधुनिक सुविधाएं प्रदान की जाएंगी। आयोजकों का मानना है कि इस तरह के कैंप से खिलाड़ियों को अंतरराष्ट्रीय स्तर की तैयारी का अनुभव मिलेगा और वे भविष्य में देश का बेहतर प्रतिनिधित्व कर सकेंगे।



