West Asia Crisis: भारत सरकार ने बढ़ाई निगरानी
West Asia Crisis: Indian Government Heightens Vigilance

दिल्ली/प्रतिनिधि : पश्चिम एशिया में बदलती परिस्थितियों के मद्देनजर केंद्र सरकार ने देश में आवश्यक तैयारियों को मजबूत करने का दावा किया है। पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय के अनुसार, देशभर में पेट्रोलियम उत्पादों और एलपीजी की आपूर्ति पूरी तरह सुचारु है और कहीं भी कमी की सूचना नहीं है। मंत्रालय ने बताया कि जमाखोरी और कालाबाजारी रोकने के लिए देशभर में 2500 से अधिक छापेमारी की गई, जिसमें 750 से ज्यादा सिलेंडर जब्त किए गए। इसके अलावा 263 एलपीजी वितरकों पर जुर्माना लगाया गया और 67 को निलंबित किया गया है।
मंत्रालय के मुताबिक, ऑनलाइन एलपीजी बुकिंग 98 प्रतिशत तक पहुंच गई है। 23 मार्च से अब तक 17 लाख से अधिक छोटे सिलेंडर बेचे गए हैं और ऑटो एलपीजी की बिक्री में 70 प्रतिशत वृद्धि दर्ज हुई है। वहीं, बंदरगाह संचालन सामान्य है और ईरान से भारतीय नागरिकों की सुरक्षित वापसी जारी है।



