Trending

IPL : Double-Header Thrills : दो बड़े मुकाबले आज

IPL: Double-Header Thrills – Two Big Clashes Today

विशेष/प्रतिनिधि : इंडियन प्रीमियर लीग में आज डबल हेडर मुकाबले रोमांच बढ़ाने वाले हैं। पहले मैच में राजस्थान रॉयल्स का सामना कोलकाता नाइट राइडर्स से दोपहर 3:30 बजे कोलकाता में होगा। राजस्थान लगातार चार जीत के बाद पिछली हार से उबरकर वापसी करना चाहेगी, जबकि कोलकाता छह मैचों के बाद भी पहली जीत की तलाश में है। घरेलू मैदान पर नाइट राइडर्स के लिए यह मुकाबला प्रतिष्ठा का प्रश्न बन गया है।

शाम 7:30 बजे दूसरे मैच में पंजाब किंग्स का मुकाबला लखनऊ सुपर जायंट्स से होगा। पंजाब इस सीज़न में अब तक अजेय रही है और अपनी जीत की लय बरकरार रखना चाहेगी। वहीं लखनऊ टीम लगातार हार से जूझ रही है, लेकिन कप्तान ऋषभ पंत की वापसी से टीम को नई ऊर्जा मिलने की उम्मीद है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker