Trending

Relief for Farmers: सरकार का बड़ा फैसला

Relief for Farmers: Government Takes Major Decisions

दिल्ली/प्रतिनिधि : केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने किसानों को राहत देने के उद्देश्य से महत्वपूर्ण फैसलों को मंजूरी दी है। सरकार ने उत्तर प्रदेश में आलू की खरीद को स्वीकृति दी है, जबकि आंध्र प्रदेश में चना की खरीद प्रक्रिया जारी रखने और कर्नाटक में अरहर की खरीद की समयसीमा बढ़ाने का निर्णय लिया गया है। इन कदमों से किसानों को उनकी उपज का उचित और लाभकारी मूल्य मिल सकेगा तथा उन्हें अस्थिर बाजार परिस्थितियों में मजबूरी में फसल बेचने से राहत मिलेगी।

मंत्री ने कहा कि नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सरकार किसानों के हितों की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने जोर दिया कि किसी भी किसान को बाजार दबाव के कारण कम कीमत पर फसल बेचने के लिए मजबूर नहीं होना पड़ेगा। राज्य सरकारों के साथ समन्वय के जरिए त्वरित और प्रभावी कदम उठाए जा रहे हैं।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker