Trending

ED Raid : NCR-Goa में ED की बड़ी छापेमारी

ED Conducts Major Raids in NCR and Goa

गोवा/प्रतिनिधि : प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने आज एक बड़ी कार्रवाई करते हुए राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (NCR) और गोवा में 32वीं एवेन्यू ग्रुप से जुड़े सात ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की। यह कार्रवाई करीब 500 करोड़ रुपये से अधिक के कथित धोखाधड़ी मामले से जुड़ी बताई जा रही है। सूत्रों के अनुसार, कई निवेशकों ने कंपनी के खिलाफ शिकायतें दर्ज कराई थीं, जिनमें निवेश के नाम पर रकम लेकर वादे पूरे न करने के आरोप लगाए गए हैं। इन्हीं शिकायतों के आधार पर प्राथमिकी दर्ज की गई और ईडी ने जांच शुरू की।

तलाशी के दौरान कई महत्वपूर्ण दस्तावेज, डिजिटल रिकॉर्ड और वित्तीय लेनदेन से जुड़े सबूत जुटाए गए हैं। अधिकारियों का कहना है कि मामले की जांच जारी है और आगे और खुलासे होने की संभावना है। यदि आरोप सिद्ध होते हैं, तो संबंधित लोगों पर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker