WestBengal: सुरक्षा पर सुप्रीम कोर्ट का सख्त रुख
West Bengal: Supreme Court Takes Strict Stance on Security

प.बंगाल/प्रतिनिधि : सर्वोच्च न्यायालय ने पश्चिम बंगाल में मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण में लगे न्यायिक अधिकारियों को विधानसभा चुनाव तक सुरक्षा देने के निर्देश दिए हैं। मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत और न्यायमूर्ति जॉयमाल्य बागची की पीठ ने स्पष्ट किया कि अदालत की पूर्व अनुमति के बिना सुरक्षा वापस नहीं ली जा सकती। यह आदेश 1 अप्रैल को मालदा में हुई घटना के बाद आया, जहां कथित रूप से भीड़ ने न्यायिक अधिकारियों को बंधक बना लिया था।
अदालत ने राष्ट्रीय अनवेषण अभिकरण-एनआईए से यह भी पूछा है कि गिरफ्तार लोगों का कोई राजनीतिक संबंध है या नहीं। अदालत ने करीब 700 न्यायिक अधिकारियों द्वारा 6 लाख से अधिक दावों और आपत्तियों के निपटारे की सराहना की। साथ ही, निर्वाचन आयोग और राज्य सरकार को प्रक्रिया की सुरक्षा और सुचारु संचालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।



