Trending
President Murmu : तकनीक के साथ करुणा जरूरी
Compassion Essential Alongside Technology: President Murmu

गुजरात /प्रतिनिधि : द्रौपदी मुर्मु ने गुजरात में आयोजित एम्स राजकोट के दीक्षांत समारोह में डॉक्टरों और युवा मेडिकल प्रोफेशनल्स को संबोधित करते हुए स्वास्थ्य क्षेत्र में तकनीकी प्रगति को अपनाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि आधुनिक चिकित्सा तकनीकों में तेजी से विकास हुआ है, लेकिन चिकित्सा पेशे का मूल आधार करुणा और संवेदनशीलता ही है।
राष्ट्रपति ने जोर देकर कहा कि मरीजों के साथ डॉक्टर का व्यवहार, संवाद और मानवीय दृष्टिकोण उतना ही महत्वपूर्ण है जितना कि उनका क्लिनिकल कौशल। उन्होंने युवाओं से अपील की कि वे समाज के पवित्र विश्वास का सम्मान करें और सेवा भाव को अपने पेशे का केंद्र बनाएं। इस अवसर पर गुजरात के राज्यपाल आचार्य देवव्रत ने भी छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि वे अपने पूरे करियर में सत्यनिष्ठा और नैतिक मूल्यों को बनाए रखें।



