Trending

Jallianwala Bagh शहीदों को राष्ट्र का नमन

Nation Pays Tribute to Jallianwala Bagh Martyrs

दिल्ली/प्रतिनिधि : जलियांवाला बाग हत्याकांड की बरसी पर देशभर में शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई। द्रौपदी मुर्मु ने इस अवसर पर उन वीर स्वतंत्रता सेनानियों को नमन किया, जिन्होंने देश की आज़ादी के लिए अपने प्राणों की आहुति दी। राष्ट्रपति ने सोशल मीडिया पर कहा कि यह घटना भारतीयों में नई चेतना और स्वतंत्रता के लिए अटूट संकल्प का प्रतीक बनी। उन्होंने विश्वास जताया कि देशभक्ति की यह भावना हर नागरिक में राष्ट्र सेवा के प्रति समर्पण को मजबूत करेगी।

वहीं नरेन्द्र मोदी ने शहीदों के बलिदान को अदम्य साहस का प्रतीक बताते हुए कहा कि उनका त्याग आने वाली पीढ़ियों को स्वतंत्रता, न्याय और गरिमा की रक्षा के लिए प्रेरित करता रहेगा। अमित शाह ने इस घटना को ब्रिटिश शासन की क्रूरता का उदाहरण बताते हुए कहा कि इसने पूरे देश को झकझोर दिया और क्रांतिकारी भावना को और प्रबल किया। राजनाथ सिंह ने भी शहीदों को नमन करते हुए कहा कि यह घटना स्वतंत्रता संग्राम का निर्णायक मोड़ बनी, जिसने राष्ट्र की सामूहिक चेतना को जागृत किया।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker