Trending
Wrestling : चैंपियनशिप में भारत का शानदार प्रदर्शन
India's Stellar Performance at Wrestling Championship

विशेष/प्रतिनिधि : किर्गिज़स्तान की राजधानी बिश्केक में आयोजित सीनियर एशियाई कुश्ती चैंपियनशिप में भारतीय खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कुल 17 पदक अपने नाम किए। भारत ने इस प्रतियोगिता में 2 स्वर्ण, 6 रजत और 9 कांस्य पदक जीतकर अपनी ताकत का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता के अंतिम दिन पुरुषों के फ्री-स्टाइल मुकाबलों में 61 किलोग्राम वर्ग में अमन सेहरावत और 86 किलोग्राम वर्ग में मुकुल दहिया ने रजत पदक हासिल किए। वहीं 125 किलोग्राम वर्ग में दिनेश ने कांस्य पदक जीता।
इससे पहले 65 किलोग्राम वर्ग में सुजीत कलकल और 70 किलोग्राम वर्ग में अभिमन्यु मंडल ने स्वर्ण पदक जीतकर देश का मान बढ़ाया। भारत ने फ्री-स्टाइल, महिला और ग्रीको-रोमन तीनों वर्गों में प्रभावशाली प्रदर्शन किया।



