Trending

TamilNadu Elections: कार्यकर्ताओं की मेहनत पर PM मोदी को गर्व

Tamil Nadu Elections: PM Modi Takes Pride in the Hard Work of Party Workers

तमिलनाडु/प्रतिनिधि : तमिलनाडु विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी माहौल गरमाता जा रहा है। इसी कड़ी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज शाम ‘मेरा बूथ सबसे कोट्टम’ कार्यक्रम के तहत राज्य के BJP कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे। इस कार्यक्रम के जरिए पार्टी जमीनी स्तर पर संगठन को मजबूत करने और चुनावी रणनीति को धार देने की कोशिश कर रही है। कार्यक्रम से पहले प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया के माध्यम से तमिलनाडु के BJP कार्यकर्ताओं की सराहना की।

उन्होंने कहा कि उन्हें कार्यकर्ताओं की मेहनत और समर्पण पर गर्व है। साथ ही उन्होंने आरोप लगाया कि DMK सरकार के मिसमैनेजमेंट को कार्यकर्ताओं ने प्रभावी ढंग से उजागर किया है। प्रधानमंत्री ने यह भी कहा कि BJP कार्यकर्ता राज्य के विकास के लिए NDA के विज़न को जनता तक पहुंचा रहे हैं, जिससे चुनावी मुकाबला और दिलचस्प हो गया है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker