Trending

Badminton : Ningbo में आयुष शेट्टी का ऐतिहासिक सिल्वर

Ayush Shetty's Historic Silver in Badminton at Ningbo

विशेष/प्रतिनिधी : भारत के युवा शटलर आयुष शेट्टी ने चीन के निंगबो में आयोजित एशियन बैडमिंटन चैंपियनशिप में इतिहास रचते हुए रजत पदक अपने नाम किया। मेंस सिंगल्स फाइनल में उनका मुकाबला दुनिया के दूसरे नंबर के खिलाड़ी शि यूकी से हुआ, जहां उन्हें 21-8, 21-10 से हार का सामना करना पड़ा। हालांकि हार के बावजूद आयुष का प्रदर्शन पूरे टूर्नामेंट में शानदार रहा।

उन्होंने सेमीफाइनल तक पहुंचने के रास्ते में दुनिया के नंबर एक खिलाड़ी कुनलावुत वितिडसर्न और एशियन गेम्स स्वर्ण पदक विजेता ली शि फेंग को हराकर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। यह उपलब्धि इसलिए भी खास है क्योंकि इस चैंपियनशिप के मेंस सिंगल्स में भारत का यह पहला सिल्वर मेडल है और 8 साल बाद इस वर्ग में कोई पदक आया है। इससे पहले 1965 में दिनेश खन्ना ने स्वर्ण पदक जीता था।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker