
Buddhist Startup Meet: 600 युवाओं की भागीदारी
Buddhist Startup Meet in Mumbai: 600 Youths Participate
मुंबई/प्रतिनिधी : मुंबई में बुद्धिस्ट नेटवर्क द्वारा आयोजित “बुद्धिस्ट स्टार्टअप मीट” में 600 से अधिक युवा एंटरप्रेन्योर्स ने भाग लिया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं को नौकरी खोजने की मानसिकता से आगे बढ़ाकर उद्यमिता की ओर प्रेरित करना था। इस मौके पर वरिष्ठ उद्यमी डॉ. भगवान गवई ने बहुजन समाज की आर्थिक उन्नति के लिए जल्द ही एक प्राइवेट बैंक शुरू करने की घोषणा की, जिसे उपस्थित युवाओं ने उत्साह से स्वागत किया।
गवर्नर के पर्सनल असिस्टेंट प्रशांत नारनवारे ने कहा कि स्टार्टअप में नई तकनीक और सही कौशल का उपयोग युवाओं को बड़ी सफलता दिला सकता है। उन्होंने सरकारी योजनाओं का लाभ लेने और डॉ. बाबासाहेब अंबेडकर के विचारों से प्रेरित होकर उद्यमी बनने का आह्वान किया। वहीं, पुणे के सोशल वेलफेयर विभाग के असिस्टेंट कमिश्नर विशाल लोंधे ने युवाओं को हर संभव सहयोग का भरोसा दिया। कार्यक्रम में सफल स्टार्टअप्स को सम्मानित भी किया गया।



