
Job Fair in Borivali: युवाओं को मिला अवसर
Job Fair in Borivali: Opportunities Abound for Youth
मुंबई/प्रतिनिधी : मुंबई के बोरीवली इलाके में युवाओं के लिए एक भव्य रोज़गार मेले का आयोजन किया गया, जिसमें 20 से 25 प्रतिष्ठित कंपनियों ने भाग लिया। इस मेले का उद्देश्य स्थानीय युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराकर उन्हें आत्मनिर्भर बनाना था। बड़ी संख्या में युवाओं ने इसमें भाग लेकर विभिन्न कंपनियों के साथ इंटरव्यू दिए और इस पहल की सराहना की।यह आयोजन स्वर्गीय वेद प्रकाश गोयल की जन्म शताब्दी के अवसर पर किया गया। मेले का उद्घाटन दहिसर विधानसभा क्षेत्र की विधायक मनीषा चौधरी ने किया।
इस अवसर पर उन्होंने कहा कि ऐसे प्रयास युवाओं के भविष्य को संवारने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
यह पहल केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल के मार्गदर्शन में अटल बिहारी वाजपेयी सेंटर द्वारा आयोजित की गई, जिसका उद्देश्य युवाओं को सशक्त बनाना और रोजगार के नए अवसर प्रदान करना है।



