Trending

Fisheries Scheme : नवादा में बढ़ी किसानों की आय

Fisheries Scheme Boosts Farmers' Income in Nawada

बिहार/प्रतिनिधी : प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना के तहत बिहार के नवादा जिले में किसानों और मत्स्य व्यवसायियों के लिए एक नई आर्थिक संभावना बनी है। पकरीबरावा प्रखंड के मठ गुलनी निवासी सुनील कुमार और झीलार के अनिल हेंब्रम ने मिलकर एक आधुनिक आइस प्लांट स्थापित किया है, जिससे स्थानीय स्तर पर बर्फ की आपूर्ति सुनिश्चित हो रही है। इस परियोजना के लिए एसटी वर्ग के अंतर्गत 40 लाख रुपये स्वीकृत हुए, जिसमें 22 लाख रुपये की सब्सिडी प्रदान की गई। इस योजना के तहत तालाब, बोरिंग और आइस प्लांट का निर्माण किया गया है।

फिलहाल प्लांट में सोलर पैनल लगाए जा रहे हैं, ताकि बिजली खर्च कम किया जा सके। प्लांट से उत्पादित बर्फ की आपूर्ति नवादा सदर अस्पताल, मछली मंडी और आसपास के बाजारों में की जाती है। जिला मत्स्य पदाधिकारी के अनुसार, इस योजना में एससी-एसटी को 60% और सामान्य वर्ग को 40% सब्सिडी दी जाती है। इससे मत्स्य व्यवसाय को मजबूती मिल रही है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker