Trending

BJP Announces: 14–19 अप्रैल तक विशेष कार्यक्रम

BJP Announces: Special Program from April 14–19

दिल्ली/प्रतिनिधी : भारतीय जनता पार्टी (भारतीय जनता पार्टी) 14 अप्रैल को डॉ. भीमराव रामजी आंबेडकर की 135वीं जयंती पूरे उत्साह के साथ मनाएगी। जिला अध्यक्ष राकेश ठाकुर ने प्रेस विज्ञप्ति में बताया कि यह दिन संविधान के शिल्पकार और समान अधिकारों के प्रखर समर्थक आंबेडकर को समर्पित है। उन्होंने कहा कि उनकी विचारधारा शिक्षा में समान अवसर, महिला सशक्तिकरण, कौशल विकास और आजीविका में समानता की प्रेरणा देती है।राकेश ठाकुर ने जानकारी दी कि 14 से 19 अप्रैल तक जिले के सभी मंडलों में विविध कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

19 अप्रैल को टौणी देवी मंदिर परिसर में जिला स्तरीय संगोष्ठी होगी, जिसमें कार्यकर्ता उनके योगदान को स्मरण करेंगे। उन्होंने आरोप लगाया कि तत्कालीन कांग्रेस नेतृत्व और जवाहरलाल नेहरू ने आंबेडकर को अपेक्षित सम्मान नहीं दिया और उनके राजनीतिक सफर में बाधाएं उत्पन्न कीं।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker