Bengal Elections: TVK को ममता का बड़ा समर्थन
Bengal Elections: Mamata Extends Major Support to TVK

प.बंगाल/प्रतिनिधी : पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने तमिलनाडु की राजनीति में बड़ा संकेत देते हुए अभिनेता से नेता बने विजय की पार्टी तमिलगा वेत्री कड़गम (TVK) को समर्थन देने का ऐलान किया है। टीएमसी नेता जे जॉर्ज ने कहा कि लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा के लिए समान विचारधारा वाली पार्टियों का एकजुट होना समय की जरूरत है। उन्होंने स्पष्ट किया कि यह समर्थन किसी राजनीतिक लाभ के लिए नहीं, बल्कि पारदर्शी और निष्पक्ष राजनीति को बढ़ावा देने के उद्देश्य से दिया जा रहा है।
इस बीच, इस फैसले को लेकर कुछ विवाद भी सामने आए हैं, जहां विपक्ष ने इसे राजनीतिक रणनीति बताया है। हालांकि ममता बनर्जी ने इन आलोचनाओं को खारिज करते हुए कहा कि उनका उद्देश्य केवल लोकतंत्र को मजबूत करना है। इस कदम को दक्षिण भारतीय राजनीति में एक नए समीकरण के रूप में देखा जा रहा है।



