Trending

Asha Bhosle: सीएम फडणवीस की श्रद्धांजलि

CM Fadnavis Pays Tribute to Asha Bhosle

मुंबई/प्रतिनिधी : मशहूर पार्श्व गायिका आशा भोसले के निधन पर पूरे देश में शोक की लहर है। देवेंद्र फडणवीस ने गहरा दुख व्यक्त करते हुए उनके आवास पर पहुंचकर पार्थिव शरीर के दर्शन किए और श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान उन्होंने परिवारजनों से मुलाकात कर उन्हें सांत्वना दी। महाराष्ट्र सरकार में मंत्री आशीष शेलार ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर मुख्यमंत्री की श्रद्धांजलि की तस्वीरें साझा कीं। उन्होंने लिखा कि फडणवीस ने आशाताई को अंतिम विदाई देते हुए परिवार के साथ दुख साझा किया।

इससे पहले फडणवीस ने अपने संदेश में कहा कि पद्म विभूषण और महाराष्ट्र भूषण से सम्मानित आशा भोसले का निधन बेहद पीड़ादायक है। उनके जाने से संगीत जगत को अपूरणीय क्षति हुई है। लता मंगेशकर के बाद मंगेशकर परिवार का एक और सितारा टूट गया।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker