World Parkinson’s Day: बढ़ती बीमारी पर चिंता
World Parkinson's Day: Concern Over Rising Prevalence of the Disease

विशेष/प्रतिनिधि : विश्व भर में आज पार्किंसन रोग जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से विश्व पार्किंसन दिवस मनाया जा रहा है। यह एक गंभीर तंत्रिका तंत्र संबंधी विकार है, जो धीरे-धीरे मस्तिष्क की कोशिकाओं को प्रभावित करता है और शरीर की गतिविधियों पर असर डालता है। इस अवसर पर अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स), नई दिल्ली ने पार्किंसन रोग के बढ़ते मामलों पर चिंता जताते हुए प्रभावी प्रबंधन और समय पर उपचार की आवश्यकता पर जोर दिया है। विशेषज्ञों के अनुसार, शुरुआती पहचान और नियमित चिकित्सा से मरीजों की जीवन गुणवत्ता बेहतर की जा सकती है।
एम्स द्वारा इस दिशा में जागरूकता फैलाने के लिए 18 और 19 अप्रैल को वॉकथॉन और विभिन्न जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इन कार्यक्रमों का उद्देश्य लोगों को इस बीमारी के लक्षणों, कारणों और उपचार के प्रति जागरूक करना है।



