Trending

India-Myanmar रिश्तों को नई मजबूती

New Momentum for India-Myanmar Relations

विशेष/प्रतिनिधि : भारत के विदेश राज्य मंत्री कीर्ति वर्धन सिंह ने म्यांमार की राजधानी नाय पी तॉ में नई सरकार के वरिष्ठ प्रतिनिधियों से महत्वपूर्ण मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने उप-राष्ट्रपति यू न्यो सॉ, दॉ नान नी नी ऐ और विदेश मंत्री यू टिन माउंग स्वे के साथ द्विपक्षीय संबंधों पर विस्तृत चर्चा की। बैठक में भारत-म्यांमार सहयोग को और मजबूत बनाने पर जोर दिया गया।

सोशल मीडिया पर साझा जानकारी में श्री सिंह ने कहा कि भारत म्यांमार के साथ अपने बहुआयामी संबंधों को नई ऊंचाई देने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने दोनों देशों के ऐतिहासिक, सांस्कृतिक और भौगोलिक संबंधों को रेखांकित करते हुए कहा कि भारत और म्यांमार न केवल सदियों पुराने साझेदार हैं, बल्कि स्थलीय और समुद्री पड़ोसी भी हैं। इस मुलाकात को क्षेत्रीय सहयोग, कनेक्टिविटी और आर्थिक साझेदारी को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker