Trending
The Vande Bharat Journey: यात्रियों में 34% की बढ़ोतरी
The Vande Bharat Journey: A 34% Surge in Passengers

दिल्ली/प्रतिनिधि : वित्तीय वर्ष 2025-26 में वंदे भारत ट्रेनों से लगभग 3 करोड़ 98 लाख यात्रियों ने सफर किया, जो पिछले वर्ष 2024-25 के 2 करोड़ 97 लाख यात्रियों की तुलना में करीब 34 प्रतिशत अधिक है। यह वृद्धि यात्रियों के बीच तेज, आरामदायक और आधुनिक यात्रा की बढ़ती मांग को दर्शाती है। मंत्रालय ने बताया कि सेवा शुरू होने के बाद से अब तक एक लाख फेरों के माध्यम से 9 करोड़ 1 लाख से अधिक यात्रियों को सुविधा दी जा चुकी है।
फरवरी 2019 में नई दिल्ली-वाराणसी मार्ग पर शुरू हुई यह ट्रेन आज देश की सबसे लोकप्रिय सेवाओं में शामिल है। यह मार्ग अब तक 73 लाख से अधिक यात्रियों के साथ सबसे व्यस्त बना हुआ है। जनवरी 2026 में वंदे भारत स्लीपर सेवा की शुरुआत से लंबी दूरी की यात्रा और मजबूत हुई है।



