Trending

Shri Krishna Janmabhoomi Case: हाईकोर्ट में सुनवाई आगे बढ़ी

Shri Krishna Janmabhoomi Case: Hearing Adjourned in High Court

इलाहाबाद/प्रतिनिधि : इलाहाबाद उच्च न्यायालय में मथुरा स्थित श्रीकृष्ण जन्मभूमि–शाही ईदगाह मस्जिद विवाद को लेकर सुनवाई जारी है। शुक्रवार को मुस्लिम पक्ष द्वारा दायर संशोधन आवेदन पर अदालत में विस्तृत बहस हुई। सुनवाई के उपरांत न्यायमूर्ति अवनीश सक्सेना ने मामले की अगली तारीख 15 मई निर्धारित की है। यह विवाद कुल 18 मुकदमों से संबंधित है, जिन्हें हिंदू पक्ष ने विभिन्न दावों के साथ दाखिल किया है।

इससे पहले 1 अगस्त 2024 को उच्च न्यायालय ने मुस्लिम पक्ष की उस याचिका को खारिज कर दिया था, जिसमें इन मुकदमों की पोषणीयता को चुनौती दी गई थी। अदालत ने स्पष्ट किया था कि ये मामले समय सीमा, वक्फ अधिनियम और पूजा स्थल (विशेष प्रावधान) अधिनियम, 1991 के तहत बाधित नहीं हैं। विवादित स्थल को लेकर दावा किया जाता है कि मुगल काल में मंदिर हटाकर मस्जिद का निर्माण किया गया था। फिलहाल मामला न्यायिक प्रक्रिया में है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker