World Bank Report: भारत की विकास रफ्तार तेज
World Bank Report: India's Growth Momentum Accelerates

विशेष/प्रतिनिधी : विश्व बैंक ने भारत की आर्थिक वृद्धि को लेकर सकारात्मक संकेत दिए हैं। बैंक ने मजबूत घरेलू मांग और मुक्त व्यापार समझौतों के चलते चालू वित्त वर्ष के लिए भारत की विकास दर का अनुमान 6.3% से बढ़ाकर 6.6% कर दिया है। रिपोर्ट में कहा गया है कि दक्षिण एशिया में भारत आगे भी विकास का प्रमुख इंजन बना रहेगा। रिपोर्ट के अनुसार, वित्त वर्ष 2025 में 7.1% रही विकास दर वित्त वर्ष 2026 में बढ़कर 7.6% तक पहुंच सकती है। कम मुद्रास्फीति, जीएसटी के युक्तिकरण और मजबूत निजी उपभोग को इस वृद्धि का मुख्य आधार बताया गया है। इसके साथ ही निर्यात में लचीलापन भी अर्थव्यवस्था को सहारा दे रहा है।
हालांकि, रिपोर्ट में चेतावनी भी दी गई है कि वैश्विक ऊर्जा कीमतों में संभावित बढ़ोतरी से महंगाई पर दबाव बन सकता है और आम लोगों की खर्च करने की क्षमता प्रभावित हो सकती है। वित्त वर्ष 2027 की पहली छमाही में उपभोक्ता मांग को बनाए रखने के लिए जीएसटी दरों में स्थिरता की जरूरत बताई गई है। दक्षिण एशिया के उपाध्यक्ष जोहान्स ज़ुट ने कहा कि चुनौतीपूर्ण वैश्विक हालात के बावजूद क्षेत्र की विकास संभावनाएं मजबूत बनी हुई हैं।



